अंबाह: देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर की मौजूदगी में अम्बाह PG कॉलेज में स्वच्छता अभियान, 110 स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान
Ambah, Morena | Jun 14, 2026 अम्बाह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय स्वच्छता एक्शन प्लान कार्यक्रम में हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम के तहत 110 से अधिक स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर लगभग एक टन कचरा एकत्र किया। वक्ताओं ने स्वच्छता को जीवन का संस्कार बताते हुए युवाओं से स्वच्छ भारत अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।