राघोपुर: राघोपुर विधानसभा से जन सुराज पार्टी ने चंचल सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया
राघोपुर से तेजस्वी यादव के खिलाफ प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच जन सुराज ने चंचल सिंह को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने चंचल सिंह को पार्टी सिंबल दिया। राघोपुर विधानसभा सीट से तेजस्वी यादव के खिलाफ जन सुराज के प्रशांत किशोर के लड़ने की चर्चा थी। लेकिन अब साफ हो गया है कि पीके चुनाव नहीं लड़ेंगे।