चकिया: चकिया में मोहर्रम पर निकला भव्य ताजिया जुलूस, युवाओं के हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
चकिया नगर में शुक्रवार को शाम 07 बजे को मोहर्रम के अवसर पर अकीदतमंदों ने पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला। जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा, जहां बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं व लोगों ने शांति, सौहार्द एवं अमन-चैन की दुआ मांगी। जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।