राजातालाब: राजातालाब में सीवर जाम से परेशान युवक ने अनोखे तरीके से किया विरोध, गंदे पानी में अर्धनग्न लेटकर प्रदर्शन
सीवर जाम से परेशान युवक का अनोखा विरोध, गंदे पानी में अर्धनग्न लेटकर किया प्रदर्शन वाराणसी। राजातालाब-लॉ कॉलेज रोड पर बुधवार सुबह लगभग 9 बजे सीवर जाम की समस्या के विरोध में एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। एक युवक सड़क पर बह रहे गंदे पानी के बीच अर्धनग्न अवस्था में लेट गया और मोबाइल फोन पर बातचीत करता रहा। इस दृश्य को देखकर राहगीर हैरान रह गए।