पिपरिया: मोहनपुर गांव में पिपरिया पुलिस में दो अलग मामलों में फरार दो अभियुक्तों के घर ढोल बजवाकर चिपकाए इश्तिहार
रविवार अपराह्न 3 बजे पिपरिया पुलिस ने मोहनपुर गांव में 2 फरार अभियुक्तों के घर ढोल बजवाकर इश्तिहार चिपकाये. शेखपुरा थाना कांड संख्या 75/14 मामले में पुलिस ने परमेश्वरी सिंह के पुत्र हीरा सिंह के घर इश्तिहार चिपकाए. जबकि लखीसराय थाना कांड संख्या 667/15 मामले में गणेश साव के पुत्र गौतम कुमार के घर इश्तिहार चिपकाया गया तथा आत्म समर्पण की चेतावनी दी गई.