बेगूसराय: बाघा रेलवे ओवरब्रिज जीर्णोद्धार को लेकर विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीर कुंवर सिंह चौक पर किया प्रदर्शन
बाघ रेलवे ओवर ब्रिज के जीर्णोद्धार को लेकर विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीर कुंवर सिंह चौक पर प्रदर्शन किया. इस मौके पर विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष समीर सिंह चौहान ने कहा कि वर्षों से बाघा रेलवे ओवरब्रिज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. हमने कई बार आंदोलन की, बावजूद ब्रिज का जीर्णोद्धार नहीं किया गया.