बेगूसराय: पावर हाउस चौक पर छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन का फूका पुतला, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का लगाया आरोप
पावर हाउस चौक पर जिला प्रशासन का छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया. यह कार्यक्रम पावर हाउस चौक पर जिला अध्यक्ष रवि यादव के नेतृत्व में हुआ. इस मौके पर जिला अध्यक्ष रवि यादव ने कहा कि चेरियाबरियारपुर के थानाध्यक्ष सह सह प्रशिक्षु डीएसपी रोली कुमारी द्वारा राजद के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट किया गया है.