बेगूसराय: ट्रैफिक चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस्लामिक कट्टरपंथी का फूका पुतला, गिरिराज सिंह पर हुए हमले का किया विरोध
ट्रैफिक चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस्लामी कट्टरपंथी का पुतला फूका. इस दौरान बलिया में गिरिराज सिंह पर हुए हमले का जमकर विरोध किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि बलिया में केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय संसद गिरिराज सिंह पर एक खास समुदाय के द्वारा हमला किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. इस दौरान उन्होंने हिंदुओं को एक होने की बात कही.