ईसागढ़: "ईसागढ़ में 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव की दी गई जानकारी"
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत ईसागढ़ थाना पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर लगभग एक बजे ईसागढ़ के एक निजी स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्रों और शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयर करने के खतरे और सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।