गोरौल: कटरमाला गांव के पास उचक्कों ने दिनदहाड़े एक शिक्षिका से मोबाइल छीना
शनिवार की सुबह 11 बजे कटरमाला गांव के पास एक व्यक्ति ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शिक्षिका से मोबाईल छीना । वहीं शिक्षिका अनामिका कुमारी ने बताई कि घर लौट रही थी कि रास्ते में ही एक उचक्के ने मेरा मोबाईल छीन कर फरार हो गया । शिक्षिका ने साहस दिखा उसका पीछा की । महिला की साहस को देख ग्रामीणों ने उचक्कों का पीछा कर धर दबोचा और मोबाइल बरामद किया।