गोरौल: गोरौल गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति झुलसा, अस्पताल में भर्ती
गोरौल गांव में शुक्रवार की सुबह 9 बजे हाईटेंशन बिजली तार के चपेट में आने से मुन्ना कुमार नामक एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गये जिसे परिजनों ने ईलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया। जहाँ डॉ ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।