राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने सरकारी बंगले पर जनसुनवाई की। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी को जानकारी दी। जिस पर राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने अधिकारियों को समस्या समाधान के लिए निर्देशित किया। चौधरी ने कहा कि भजन लाल सरकार के नेतृत्व में राजस्थान लगातार आगे बढ़ रहा है। जनता की समस्याओं को दूर करना ही प्राथमिकता है।