गोंडा: जिला पंचायत सभागार के मरम्मत कार्य का कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन
Gonda, Gonda | Feb 14, 2024 बुधवार को जिला पंचायत सभागार के मरम्मत कार्य का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मौली पहुंची। जहाँ सांसद ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये जिला पंचायत सदस्य भी उपस्थित रहे।