गोंडा: महोलीखोरी गांव में घटित घटना के 5 घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, DIG ने घायलों से की मुलाकात
Gonda, Gonda | Feb 13, 2024 मंगलवार को शादी के दिन ही महोलीखोरी गांव में टीन शेड लगाने को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया। जिसमें विपक्षी फौजी ने कई राउंड फायरिंग की,जिसमें 1 महिला की मौत हो गयी, और दूल्हा अमनदीप जयसवाल समेत 5 लोग घायल है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, दूल्हे को आज ही बारात लेकर जाना था, DIG अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की है।