गोंडा: इटियाथोक पुलिस ने थाना क्षेत्र में अलग-अलग ज्वेलर्स के यहां हुई चोरी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Gonda, Gonda | Feb 13, 2024 इटियाथोक थानाक्षेत्र में अलग-अलग ज्वैलर्स के यहां हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी व ज्वैलरी सामान बरामद किया है,और उनका चालान भेजा है। पुलिस ने बताया थानाक्षेत्र के विजय सोनी व कृष्ण कुमार सोनी ने चोरी की सूचना दी गई थी ।जिस पर मुकदमा दर्ज कर तलाश जा रही थी। मंगलवार को अयाह पंचायत भवन पास से 3 को गिरफ्तार किया गया है।