बागपत: यमुना बागपत की दलदल में फंसी बालू से भरी भैंसा बुग्गी, भैंसे पर फावड़े से वार करते युवक का सोशल मीडिया वीडियो वायरल
Baghpat, Bagpat | Jun 29, 2026 सोमवार की सुबह करीब 11 बजे जनपद बागपत में बालू चोरी और पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यमुना बागपत की दलदल में बालू से लदी भैंसा बुग्गी फंसने के बाद एक युवक भैंसे को फावड़े से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक बागपत के एक जनप्रतिनिधि का बेटा है।