बीना: स्टेशन रोड पर सड़क दुर्घटना में नगर पालिका कर्मचारी की मौत का मामला पुलिस ने कराया मृतक का पोस्टमार्टम
Bina, Sagar | Jun 20, 2026 पालिका कर्मचारी दिनेश नलवंशी जो ड्यूटी के दौरान जा रहा था। तभी शुक्रवार को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार दो पहिया वाहन चालक ने लापरवाही पूर्ण वाहन चलाते हुए कर्मचारी को टक्कर मार दी। घायल कर्मचारी की इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार करीब 11:30 बजे पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।