आरा: कसाप के पास एक बाइक पर सवार चार युवकों का हुआ एक्सीडेंट, दो की मौके पर मौत और दो घायल
Arrah, Bhojpur | Jun 3, 2026 उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव के पास एक बाइक पर सवार चार युवकों का सड़क दुर्घटना हो गया। जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक का नाम निरहू और फागु मुसहर बताया गया। जबकि जख्मी में साधु और रमेश मुसहर शामिल है। सदर अस्पताल आरा में शव का पोस्टमार्टम कराया गया और दोनों जख्मी का इलाज भी सदर अस्पताल में जारी है।