लंभुआ: चांदा क्षेत्र में किराना दुकानदार को चोरों ने बनाया निशाना, दो लाख की नकदी और सामान पार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
सुल्तानपुर जिले के चांदा क्षेत्र के कादीपुर रोड स्थित एक किराने की दुकान में बीती रात चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चोरों ने दुकान की दीवार तोड़कर भीतर घुसते हुए लगभग दो लाख रुपये नकद और अन्य कीमती सामान पार कर दिया। घटना का पूरा दृश्य दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। देवाढ़ गांव निवासी राजकुमार जायसवाल, जो कादीपुर रोड पर किराए के क