परसिया: पिपरिया रोड का रेलवे अंडरब्रिज 4 मीटर खिसका, 10 मीटर और खिसकना बाकी, फिर बनेगी सड़क
पिपरिया रोड के रेलवे अंडरब्रिज के नए बने बाक्स को खिसकाने के काम में तेजी आई है। बुधवार को 5:30 बजे तक चार मीटर पुल खिसका लिया गया। इस पुल को उसकी जगह तक पहंुचाने के लिए अब दस मीटर और खिसकाना है। पंद्रह मीटर लंबा ये पुल बनाया गया है। इसके बाद सडक बनाने का काम शुरू होगा। सडक यदि जल्दी बनती है तो पुल के नीचे से मई के प्रथम सप्ताह में आवागमन प्रारंभ हो जाएगा।