भोगांव: भोगांव क्षेत्र में खेत में चल रहे रोटा बेटर से कटकर अधेड़ की मौत, नाबालिग ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर छोड़कर फरार
भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बाँकीपुर निवासी 55 वर्षीय पेशकार पुत्र थम्मन लाल शाक्य सोमबार की सांय लगभग 4 बजे अपने खेत में रोटा वेटर चलवा रहे थे, तभी अचानक तेज रफ़्तार ट्रेक्टर से गिरकर रोटा बेटर से कटकर पेशकार की मौक़े पर ही मौत हो गई। ट्रेक्टर चालक नाबालिग रोहित पुत्र रामेश्वर दयाल शाक्य घटना के बाद मौक़े से फरार हो गया।