गोपालगंज: गोपालगंज पुलिस ने जिले के टॉप 40 मे शामिल अपराधी को किया गिरफ्तार,बोले SDPO आनंद मोहन गुप्ता
गोपालगंज पुलिस की स्पेशल सेल एसआइटी ने 10 साल से फरार 25 हजार के ईनामी अपराधी विनय यादव को मुंबई से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अपराधी पर हत्या का मामला दर्ज है। एसडीपीओ आनंद माेहन गुप्ता ने बताया कि जिले के टॉप-40 अपराधियों की सूची में शामिल रावारक्सा गांव निवासी विनय यादव 2014 में हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था।