गोपालगंज: डुमरिया गाँव के पास दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार एक युवक हुआ घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार एक युवा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि युवक अपने बाइक पर सवार होकर महम्मदपुर बाजार जा रहा था। तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ है।