गोपालगंज: दानापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में दंपती जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती।
जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के दानापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच रविवार को जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में दंपति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं मारपीट की घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।