कानपुर: पनकी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशेष दर्शन के लिए काटी जा रही रसीद के खिलाफ किया गया विरोध
पनकी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशेष दर्शन के लिए काटी जा रही दो सौ रुपए की रसीद को लेकर विरोध हो गया।भक्तों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।महंत सुरेश दास ने शनिवार सुबह 11:30 बजे बताया उन्होंने खुद शुल्क का विरोध कर रखा है।भक्तों से किसी भी प्रकार का शुल्क लेकर उसको मंदिर निर्माण में लगाया जाए तो ठीक है लेकिन अवैध रूप से लिए जाने वाले शुल्क का विरोध है।