कानपुर: मछरिया की जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज के बाद वक्फ बिल को लेकर प्रदर्शन के प्रकरण में डीसीपी दक्षिण ने दी जानकारी
मछरिया की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद कुछ लोगों ने वक्फ बिल को लेकर पोस्टर बैनर के साथ विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे एक युवक ने अपने ऊपर केरोसिन भी उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया। डीसीपी दक्षिण ने शुक्रवार 9बजे बताया मौजूद पुलिस फोर्स ने विरोध प्रदर्शन कर रहे चार लोगों 19 साल के सैफ, रेहान, समर जिलानी और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।