सासाराम: शुम्भा से पुलिस ने छापेमारी कर शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Sasaram, Rohtas | May 13, 2024 अगरेर थाने की पुलिस में शुम्भा गांव में छापेमारी कर शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने शुम्भा गांव के विनोद राम पिता अंबिका राम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 1 लीटर महुआ शराब भी बरामद किया है। पुलिस में कांड दर्ज कर शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।