उधवा: सुतियारपाड़ा पंचायत के छोटा भोरा बहियार में बिजली गिरने से मवेशी की मौत, एक व्यक्ति घायल
तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के सुतियारपाड़ा पंचायत अंतर्गत छोटा भौरा बहियार में शुक्रवार को आसमानी बिजली गिरने से एक मवेशी (भैंस) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आसमानी बिजली के झटके से एक अधेड़ व्यक्ति बेटका मुर्म (65) वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार की संध्या करीब 6 बजे जानकारी मिली है।