जशपुर: तूफान से जशपुर में तबाही, कई गांवों में उखड़े पेड़ और जनजीवन प्रभावित
जशपुर जिले में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी-तूफान ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। जिले के विभिन्न हिस्सों में चली तेज हवाओं से सैकड़ों पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। शुक्रवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार तूफान का सबसे ज्यादा असर कुनकुरी क्षेत्र के श्री नदी जंगल में देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में पेड़ धर