बीना: रेलवे इंस्टिट्यूट में हंटर-11 चैंपियनशिप शुरू, बुजुर्ग खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Bina, Sagar | May 8, 2026 रेलवे इंस्टीट्यूट में आज शुक्रवार सुबह से तीन दिवसीय 40 प्लस चैंपियनशिप का शुभारंभ हो गया। इस टूर्नामेंट में चार टीमें - अरविंद-11, रूपेश-11, भूपेश-11 और राकेश-11 - आमने-सामने हैं।खास बात यह है कि इसमें भाग ले रहे अधिकांश खिलाड़ी 40 वर्ष से ऊपर के हैं। पुलिस, पत्रकार, शिक्षक, डॉक्टर, व्यापारी, रेलवे कर्मचारी और मजदूर वर्ग के ये खिलाड़ी मैदान पर उतरे।