ब्यावरा: ब्यावरा में परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज ने निकाला चल समारोह
Biaora, Rajgarh | Apr 19, 2026 ब्यावरा शहर में परशुराम जयंती के उपलक्ष में रविवार को दोपहर 12:00 बजे करीब ब्राह्मण समाज के द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया जो नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ निकला। इस दौरान विभिन्न संगठनों के द्वारा चल समारोह का भव्य स्वागत किया गया।