कुशलगढ़: कुशलगढ़ में मौसम का तांडव: आंधी से नगर अंधेरे में डूबा, मूसलाधार बारिश का कहर
सोमवार देर शाम कुशलगढ़ में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए तेज आंधी और मूसलाधार वर्षा के रूप में अपना रौद्र रूप दिखाया। शाम करीब 8 बजे शुरू हुई तेज हवाओं ने नगर में व्यापक असर छोड़ा, जिससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और पूरा नगर अंधेरे में डूब गया। प्रचंड आंधी के चलते कई स्थानों पर मकानों के टीन-पत्रे उड़ गए!