बरियारपुर: 28 जून से 2 जुलाई तक चलने वाले राष्ट्रीय पोलियो अभियान को लेकर बैठक आयोजित
सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभा कक्ष में आगामी 28 जून से 2 जुलाई तक चलने वाले राष्ट्रीय पोलियो अभियान को सफल बनाने को लेकर बैठक आयोजित। अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा ने किया। बैठक में आंगनबाड़ी सेविका, आशा आशा फैसिलिटी तथा पोलियो सुपरवाइजर ने भाग लिया। मौके पे हेल्थ मैनेजर रवि कुमार, बीसीएम प्रभाकर कुमार उपस्थित रहे।