बांसगांव: बड़हलगंज के गोल मोहल्ला में जूता गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जल गया, दमकल पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने बुझाई आग
गोरखपुर के बड़हलगंज स्थित गोल मोहल्ला में मंगलवार को'अपना फुटवियर' के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। इस घटना में गोदाम में रखा लाखों रुपये का जूते-चप्पलों का स्टॉक जलकर राख हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह गोदाम व्यापारी अतिउर रहमान का बताया जा रहा है।