बबेरू: सिमौनी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ममेरे भाई-बहन जंगली जानवर से टकराकर गंभीर रूप से घायल, CHC बबेरू में कराया भर्ती
Baberu, Banda | May 21, 2026 तिन्दवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर निवासी उमा पुत्री शिवचरण उम्र 18 वर्ष यह अपने ममेरे भाई बुधराज पुत्र जगपत निषाद उम्र 19 वर्ष निवासी बदौसा के साथ जौहरपुर जा रहे थे तभी सिमौनी गांव के पास गुरुवार की शाम जंगली जानवर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको सीएचसी बबेरू मे भर्ती कराया, जहाँ पर डॉक्टर द्वारा उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया।