पिपरिया: खेल मैदान में जलभराव के विरोध में खिलाड़ियों ने लगाई धान की रोपाई
पिपरिया। गुरुवार सुबह 8 बजे शहर के एकमात्र आरएनए खेल मैदान में लंबे समय से जलभराव की समस्या के विरोध में स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन से जुड़े खिलाड़ियों और छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। मैदान में भरे बरसाती पानी के बीच खिलाड़ियों ने धान की रोपाई कर प्रशासन का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित किया। प्रदर्शनकारियों का कहना