जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला खजरीढाब से एक वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में स्कूली बच्चे गोबर से भरी भारी बाल्टी ढोते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं अन्य बच्चे भी स्कूल परिसर में भारी-भरकम सामग्री उठाते हुए नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा अधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया है।