फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र के अलियाबाद गांव में सोमवार को दिन में 2 बजे प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद फतेहपुर के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिला मंत्री विजय त्रिपाठी, जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार वर्मा आदि लोग पहुंचे। मृतक बीएलओ के परिजनों से मुलाकात कर कहा की वह लोग आपस में सहयोग राशि एकत्र कर मृतक की पुत्री की शादी में देने का काम करेंगे।