सिवनी: सिवनी में अज्ञात कारणों से युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत
Seoni, Seoni | May 3, 2026 सिवनी कोतवाली थाना क्षेत्र की राजपूत कॉलोनी में हेरेंद्र ठाकुर ने अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया। रविवार को बताया गया कि गंभीर हालत में व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए म्रतक के शव का पीएम करवाया है।