सिमरिया प्रखंड क्षेत्र के सलगी गांव में संसद के पहल पर नया ट्रांसफार्मर लगवाए गया जिसका विधिवत उद्घाटन रविवार को शाम 5:00 बजे सांसद प्रतिनिधि सुभाष सिंह ने किया। इस दौरान बताया गया कि ट्रांसफार्मर के खराब रहने के कारण पिछले डेढ़ महीने से गांव के लोग अंधेरे में रात गुजार रहे थे जिसकी सूचना के बाद संसद ने नया ट्रांसफर लगवाया गया है।