जौनपुर: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड सिकरारा, मछलीशहर व महराजगंज के परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने विकासखंड सिकरारा, मछलीशहर व महराजगंज के परिषदीय विद्यालयों का शुक्रवार की सुबह 10 बजे औचक निरीक्षण किया। कंपोजिट विद्यालय मानसाहपुर, डमरूआ व अन्य विद्यालयों में कई शिक्षक अनधिकृत रूप से अनुपस्थित मिले, जिनका वेतन व मानदेय अवरुद्ध कर नोटिस जारी किया गया।