बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में DM की अध्य्क्षता में पंचायतीराज विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा, दिए कई निर्देश
जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में पंचायती राज विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक सोमवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, लंबित मामलों के निष्पादन तथा विभिन्न विकासात्मक कार्यों की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की गयी.