मधेपुर थाने के मटरस गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच हुई झड़प में पांच लोग जख्मी हो गए। जिसमें एक पक्ष से दो महिला सहित चार तथा एक पक्ष से एक व्यक्ति जख्मी हुए हैं। एक पक्ष से रामसखी देवी(40), संजू देवी (24), सुमन जी ठाकुर (23) तथा ललन ठाकुर (24) जख्मी हैं। जबकि दूसरे पक्ष से अशोक कुमार ठाकुर जख्मी हुए हैं।