पुनपुन: दसवीं तिथि बृहस्पतिवार को होने से पुनपुन में मां दुर्गा की विदाई शुक्रवार को की गई
Punpun, Patna | Oct 3, 2025 दसवीं तिथि को बृहस्पतिवार होने के कारण मां दुर्गा को पुनपुन में शुक्रवार को विदाई दी गई। इस अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने श्रद्धा और भक्ति भाव से मां दुर्गा को अंतिम विदाई दी। भक्तों ने "जय माता दी" के गगनभेदी जयकारों के साथ मां की प्रतिमा को विदाई दी। पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज