सिद्धमुख: दवा के कांस्टेबल नरेश महला सड़क दुर्घटना में वीरगति को प्राप्त, गांव में छाया शोक, पुलिस ने सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
Sidhmukh, Churu | Jun 15, 2026 भादरा थाने में तैनात ददरेवा गांव निवासी कॉस्टेबल 35 वर्षीय नरेश महला ड्यूटी के दौरान एक दुर्घटना में वीरगति को प्राप्त हो गए।भादरा पुलिस प्रशासन देर शाम को तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को लेकर ददरेवा गांव पहुंचा तो गांव में शोक की लहर छा गई। गांव में पुलिस स मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस की ओर से मातमी धुन बजाकर गार्ड ऑफ ऑनर भी पेश की।