चौरी थाना क्षेत्र में पुलिस विभाग ने मंगलवार को 4 बजे के करीब बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए थानाध्यक्ष जयराम शुक्ला को लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जाता है कि थाने की कार्यशैली को लेकर हाल के दिनों में बढ़ी शिकायतों और विवादों के बाद विभाग ने यह निर्णय लिया है। नई पदस्थापना सूची के अनुसार राकेश कुमार सिंह को चौरी थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।