मंझनपुर: रघवापुर में खलिहान की जमीन को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, धक्कामुक्की में बुजुर्ग की हुई मौत
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के रघुवापुर गांव में सोमवार सुबह खलिहान की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने दुखद मोड़ ले लिया। इस विवाद में एक पक्ष के व्यक्ति द्वारा धक्का दिए जाने पर 63 वर्षीय प्रेमचंद यादव की गिरकर मौत हो गई। मृतक प्रेमचंद यादव पुत्र स्वर्गीय बुद्धू, निवासी रघुवापुर का अपने ही गांव के कल्याण सिंह उर्फ साधु यादव से विवाद हुआ था।