#इंदौर:12 साल का रिश्ता, 12 मिनट में बिखरा! पत्नी को प्रेमी संग देख सड़क पर भड़का पति,विजय नगर क्षेत्र में बीच सड़क हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। 12 साल की शादी के बाद पति ने अपनी पत्नी को एक अन्य युवक के साथ देख लिया। इसके बाद गुस्साए पति ने बीच सड़क पत्नी पर हमला कर दिया। वायरल वीडियो में पति पत्नी को बेल्ट से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि दोनों के बीच जमकर मारपीट और हंगामा होता नजर आ रहा है। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
Koil, Aligarh | Jul 31, 2026