गिरिडीह: माखमरगो में तेज रफ्तार पिकअप ने 3 मजदूरों को रौंदा, 2 की मौत, 1 घायल, पुलिस जांच में जुटी
बिरनी प्रखंड के माखमरगो पंचायत भवन के सामने हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को 2 बजे दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना में एक व्यक्ति घायल है।जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पैदल जा रहे तीन लोगों को पीछे से रौंद दिया।