बेहट: रायपुर महमूदपुर नगली मार्ग पर वाहनों से उड़ने वाली धूल से ग्रामीणों में आक्रोश
थाना मिर्ज़ापुर मे रायपुर महमूदपुर नगली मार्ग पर खनन से भरे वाहनों से उड़ने वाली धूल से ग्रामीणों मे आक्रोश देखा गया है l ग्रामीणों का कहना है की उड़ने वाली धूल से उनका मार्ग पर निकलना मुश्किल हो गया है l ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि मार्ग पर पानी का छिड़काव नहीं कराया जाता तो मजबूरन उन्हें जाम लगाना पड़ेगा l